Oneness Master Meet (ॐ-2024)

आध्यात्मिक, मानसिक, शारीरिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा (रेकी) मास्टर सम्मेलन

आध्यात्मिक, मानसिक, शारीरिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा (रेकी) मास्टर सम्मेलन (ॐ-2024)

आयोजन दिनांक28 जनवरी 2024एनर्जी एक्सचेंज की सहयोग राशि₹1111.0

संपूर्ण जगत में विभिन्न चिकित्सा पद्धतियां प्रचलन में हैं, इनमें आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा रेकी पद्धति का महत्वपूर्ण स्थान है। रेकी चिकित्सा सर्वव्यापी है, जो शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक चिकित्सा का केंद्र बिंदु है। आप इसे समग्र चिकित्सा पद्धति भी कह सकते हैं।‌ वर्तमान में हर व्यक्ति तनाव, चिंता, क्रोध, उत्तेजना एवं अपनी स्वार्थ पूर्ति के भागमभाग में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक चेतना को खोता जा रहा है, यही सब मनुष्य की बीमारी का कारण है। आध्यात्मिक, प्राकृतिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा यानी प्राण चिकित्सा जिसे रेकी कहते हैं, इसके माध्यम से ब्रह्मांड की अनंत जीवन ऊर्जा को   शरीर में प्रवाहित कर ऊर्जा को संतुलित किया जाता है, जिससे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक व्याधियों नष्ट जाती है और व्यक्ति उत्तम स्वास्थ्य को प्राप्त कर पाने में सक्षम हो पाता है।

 रेकी वह प्रकृतिक उपचार  पद्धति है, जो मनुष्य की आध्यात्मिक, शारीरिक एवं मानसिक जीवन ऊर्जा को संतुलित कर बीमारी के जड़ को समाप्त करने में मदद  करती है, और  तकलीफों से मुक्ति में मुक्त होने में मदद करती है। रेकी   उपचार  जो की प्राचीनकाल से प्रचलन में है। बीच के खंडकाल में इसका लोप हो गया या इसे अंधविशवास मान लिया गया। वैसे तो आध्यात्मिक अभ्यास या उपचार  पद्धती रेकी हजारों वर्ष पूर्व भारत में प्राण  चिकित्सा के नाम से प्रचलन में थी और इस उपचार पद्धति का उद्गम स्थल भारत ही है। कई लेखों एवं शोधों के अनुसार अथर्ववेद में इसके प्रमाण पाए गए हैं। हमारे देश में गुरु-शिष्य परंपरा यानी गुरुकुल की शिक्षा पद्धति रही है, जहां प्राण  चिकित्सा यानी रेकी मौखिक रूप से प्रचलन में रही है। आज रेकी चिकित्सा का वैश्विक स्तर पर प्रसार हुआ है।

वर्तमान में  पारंपरिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति की ओर लोगों का झुकाव बढ़ रहा  है। रेकी महंगे इलाज से मुक्ति पाने का एक सरलतं मार्ग है, जो अदृश्य जीवन ऊर्जा को एक्टिव कर शरीर की समग्र चेतना को जागृत कर उन्नत आध्यात्मिक, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रदान करने में मदद करती  है। देश सहित विदेशों में रेकी यानी प्राण चिकित्सा  के विशेषज्ञ अपनी उच्च सफल सेवाएं दे रहे हैं।‌ वही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वननेस हिलिंग टच भोपाल (Oneness Healing Touch Bhopal) के तत्वधान में वननेस  मास्टर मीट-2024  (Oneness  Master Meet 2024) का आयोजन  28-01-2024 में करने जा रहा है, जिसमें वैकल्पिक चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों को अपने अनुभवो एवं विचारो को आदान प्रदान करने का एक  प्रभावशाली मंच मिलेगा।  जिसमें रेकी मास्टर ट्रेनर  उपचारक या अन्य उपचार पद्धति के जानकार विशेषज्ञ  अपने अनुभवों को साझा करेंगे। रेकी या अन्य उपचार पद्धति से संबंधित लेख एवं शोध पत्र भी प्रस्तुत किए जा सकेंगे। ‌

 वननेस मास्टर मीट-2024 (ॐ-2024)  उद्देश्य

अति विशिष्ट अतिथि से व्यक्तिगत रूप से मिलने का सुनहरा मौका

तंत्राचार्य गोवर्धन दास

आप तंत्र विद्या के महापंडित हैं और 35 वर्षों का अनुभव है, जिसका लाभ जनमानस को मिल रहा है। 140 से ऊपर सिद्धि एवं साधना के प्रमाण हैं। आपका वर्ल्ड रिकॉर्ड है, आपने 5000 केसों को सॉल्व किया है। आपने 12000 से अधिक लोगों को पैरानॉर्मल हीलिंग की शिक्षा देकर आध्यात्मिक चिकित्सा का मान बढ़ाया है। आप वैदिक साहित्य, ज्योतिष एवं वास्तुशास्त्र आदि के विशेषज्ञ हैं। आप धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष में विश्वास करते हैं और सेल्फ डेवलपमेंट का प्रोग्राम भी ऑर्गेनाइज करते हैं, जिसका लाभ जनमानस को निरंतर मिल रहा है। आपकी साधना एवं महायोग चिरस्थाई है, जिसका लाभ मिलता रहेगा‌।


अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे
Pt. Pradeep Kumar Sharma 9827081585
Maa Suhana Mishra 7330747722
Prabhu Rituraj sharma 843500505


Related Offering(s)